उत्तर प्रदेशधर्ममहाराजगंज

रुद्र महायज्ञ के दौरान हुआ, रामलीला का मंचन

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग में रुद्र महायज्ञ के दौरान रविवार को देर रात रामलीला का आटोजन किया गया। आरती के उपरांत ताड़का वध लीला का विशेष मंचन हुआ। मंचन में दिखाया गया कि दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है। श्रीराम ताड़का का वध करते हैं, जिससे सभी ऋषि-मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद ताड़का के भाई मारीच और सुबाहु के साथ श्रीराम का युद्ध होता है। श्रीराम के बाण से मारीच सौ योजन दूर जा गिरता है और सुबाहु की मृत्यु हो जाती है। ताड़का वध के दृश्य के दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यज्ञ समिति के संरक्षक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनरारायन ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। भगवान राम जी को भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपना पूरा जीवन एक मर्यादा में रहकर व्यतीत किया। भगवान राम जी के चरित्र की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें लोगों का आदर्श बनाती हैं।भगवान राम ने अपने आचरणों से हर किसी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से सहयोग और कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में रमेश, सुरेन्द्र, परदेशी, भृगुनाथ, राधेश्याम, संजय, यशपाल और प्रधान प्रतिनिधि नुरुलैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!