अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नशीली दवाओ के कारोबार के मामले में दो आरोपित पर गैंगेस्टर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध नशीली दवा कारोबार में संलिप्त दो शातिर आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ठूठीबारी पुलिस ने शुक्रवार को यूपी गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह का सरगना विवेकानंद मल्ल, निवासी विवेकानंद नगर सिसवा बाजार है, जबकि दूसरा सक्रिय सदस्य शमशाद अली उर्फ आरिफ, निवासी डगरुपुर थाना बरगदवा बताया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित भारत-नेपाल सीमा के सीमावर्ती इलाकों में नशीली दवाओं और प्रतिबंधित इंजेक्शन की तस्करी और बिक्री में संलिप्त हैं। उनकी गतिविधियों से न केवल इलाके में भय का माहौल बना है, बल्कि युवाओं के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है। दोनों के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस की कई धाराओं के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। इस बाबत में 15 फरवरी 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर कार्रवाई प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस मामले में एक आरोपित शमशाद अली उर्फ आरिफ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!