उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

सीमावर्ती क्षेत्रों में आए दिन हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण व दुकानदार काफी परेशान है। डीजल की महंगाई के बावजूद सीमावर्ती दुकानदार जनरेटर का सहारा ले रहे हैं। निचलौल के बढ़या विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों ग्राम सभा में बिजली की सप्लाई दी जाती है। इस उप केंद्र से लगभग एक हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली की आंख मचोली होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। ग्रामीण संतोष, राजू, विनोद, सरफराज, अमरजीत, मोहन आदि बताया कि इस गर्मी में अनियमित बिजली कटौती से घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण सुबह से लेकर देर शाम तक बाग बगीचे में दिन गुजार रहे हैं। इससे घरेलू दुकानदार प्रभावित है। सीमावर्ती दुकानदारों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जेई राधे श्याम ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार उप केंद्र से बिजली सप्लाई दिया जा रहा है। तकनीकी समस्या से कभी-कभी बिजली सप्लाई देने में अवरोध उत्पन्न हो जा रहा है। जैसे ही समस्या दूर होती है। बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!