अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

छत की कुंडी से लटककर युवती ने दी जान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

निचलौल नगर के कृष्णा नगर वार्ड निवासी एक युवती शनिवार की देर रात छत की कुंडी से लटककर जान दे दी हैं।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंडी से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषितकर दिया ,पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

प्रियंका मद्धेशिया पुत्री पारस मद्धेशिया 27 वर्ष का निचलौल तहसील चौराहे के बगल में मकान हैं।युवती अपने दो भाइयों और माता पिता के साथ रहती थी।परिवार के सभी लोग काफी सम्पन्न हैं, सभी एक ही मकान में रहते है,दोनो भाईयो का अपना अपना ब्यापार हैं जिसमे ब्यस्त रहते हैं।युवती ने ऐसा कदम क्यो उठाया यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!