अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहुआर कला निवासी एक युवती ने शनिवार की रात घर में रखे विषाक्त पदार्थ को खा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शनिवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बहुआर निवासी एक युवती ने किसी कारण से घर में रखे विषाक्त पदार्थ को खा लिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन इस घटना से सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!