अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने पति और परिजनों पर दर्ज कराया मुकदमा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

नगर पंचायत निचलौल के महाशय मुहल्ला निवासिनी ममता देवी ने अपने पति और उसके परिजनों के मारपीट से क्षुब्ध होकर थाने में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की हैं।महिला ने बताया की उसने निचलौल महाशय मुहल्ला निवासी आकाश गुप्ता से एक वर्ष पूर्व प्रेम बिबाह किया था,कुछ दिनों से पति और उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा हैं।इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेशकुमार वर्मा ने बताया कि महिला के तहरीर पर महिला के पति और उसके परिजनों के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमादर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!