उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

आवारा पशुओं से धान की नर्सरी बचाने के लिए किसान मजबूर।

जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा जाएगा- --बीडीओ

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। पशु किसानों की धान की नर्सरी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। श्यामदेउरवा, पिपरपाती, रामपुर चकिया, महम्मदा और पुरैना समेत कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। आवारा पशु न केवल धान की नर्सरी को खा रहे हैं, बल्कि उसे रौंदकर भी बर्बाद कर रहे हैं। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए दिन-रात पहरेदारी करने को मजबूर हैं। दिन में तो वे किसी तरह नर्सरी की रखवाली कर लेते हैं। लेकिन रात में पशु बेखौफ होकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। श्यामदेउरवा निवासी किसान किशोर चौरसिया, नर्वदा सिंह, रामसूरत चौहान, टेपई प्रसाद, दयानंद, विपिन, अमरेश, धनेश चौहान समेत आदि किसानों ने बताया कि मेहनत की कमाई आवारा पशुओं द्वारा कुछ ही घंटों में नष्ट कर दी जाती है। खेतों में दिनरात पहरा देने के बावजूद भी इन पशुओं के आतंक से छुटकारा नहीं मिल रहा। अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में परतावल के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि ग्राम सचिव को अवगत करा दिया जा रहा है, जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!