देवरिया

पति सास ससुर ननद नंदोई सहित सात पर बलवा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, देवरिया। मऊ जिले की कटघरा शंकर गांव की एक महिला ने सलेमपुर कोतवाली में मझौलीराज निवासी अपने कुछ रिस्तेदार लोगों के विरुद्ध बलवा और दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। निर्मला देवी पत्नी स्व0 सत्यनारायन ग्रा0पो0 कटघरा शंकर थाना – मधुवन जि0 मऊ उ0प्र0 ने सलेमपुर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पूजा देवी की शादी 15-5-23 को प्रदीप तुरहा पुत्र नउमी तुरहा निवासी ग्रा०- वार्ड नं0 5 शाही चौक टेढ़ी मुहल्ला मझौलाराज देवरिया से हुई है। शादी के बाद से पति-पत्नी मे बीच दहेज के लिए हमेश झगड़ा होता रहा है। पूजा देवी हमेशा झगड़ा होने से तंग आकर अपने मायके चली आयी थी। 13-8-23 को ससुराल पक्ष के लोग वुलाए थे तो प्रार्थिनी अपने परिवार के लोगो के साथ भागड़ा भवनी स्थित मन्दिर मझौली राज पर बात करने आए थे कि किसी बात पर दहेज के लिए बात विगड गई जिसमें ससुराल पक्ष के लोग उग्र होकर ईट पत्थर चलाने लगे जिसमे प्रदीप, संदीप, मंदीप पुत्रगण नउमी तुराहा निवासीगण मझौला राज ईट पत्थर से मारने लगे जिसमें प्रार्थिनी के पुत्र अशोक व दीपू पुत्रगण स्व० सत्यनारायन को गम्भीर चोट लगी है। प्रार्थिनी के पुत्री पूजा देवी को हमेशा दहेज के लिए प्रताडित करते रहे हैं। प्रार्थिनी वहुत ही भयभीत है कि मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो जाये। पूजा की सास शारदा देवी, ससुर नउमी और ननद बिन्दू व ननदोई दिनेश द्वारा दहेज के लिए प्रताडित किया जाता है | सलेमपुर पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!