उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आपातकाल 50वां स्मरण दिवस मनाया गया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

बुधवार को डी ए वी नारंग इंटर कॉलेज घुघली में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़े सारगर्भित तरीके से स्मरण उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता फेकू प्रसाद ने आपातकाल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस काले दिन की मनसा को स्पष्ट करते हुए कहा कि आपातकाल का मुख्य उद्देश्य वन पार्टी, वन कंट्री और वन लीडर था जो संविधान विरोधी और लोकतंत्र का हनन करने वाला था। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करने वाली घटना थी। विद्यालय के खेल अध्यापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी इस विषय पर छात्रों को संबोधित किया और आपातकाल की काली छाया पर चर्चा की। इस दौरान विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने आपातकाल के महत्व और इसके दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय के प्रधान कर्णिक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 का आपातकाल लोकतंत्र विरोधी था और इसके कारण नागरिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने छात्रों से लोकतंत्र की अहमियत को समझने और संविधान की रक्षा करने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आजाद कुशवाहा, सौम्या सिंह, तारा मद्धेशिया, आदित्य कुशवाहा, सचिन कुमार, अनु यादव सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के सहायक लिपिक राधेश्याम यादव, विनोद कुमार, अवधेश प्रसाद, रामाज्ञा शर्मा आदि भी इस आयोजन में मौजूद रहे।

इस आयोजन ने छात्रों को आपातकाल की भयावहता और लोकतंत्र की कीमत को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!