उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अब नगर पंचायत बृजमनगंज को नगरीय विद्युत व्यवस्था से जोड़ा गया।

नगर बड़ी राहत इक्कीस घंटे तीस मिनट मिलेगी बिजली ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

नगर पंचायत बृजमनगंज के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। बृजमनगंज पावर हाउस में अवर अभियंता सुशील त्रिपाठी और सभी कर्मचारियों को नगर पंचायत की नवीन विद्युत व्यवस्था के लिए अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बधाई दी और मिठाई खिला कर मुंह मीठा किया।

 

 

आदेश के अनुसार, अब नगर पंचायत बृजमनगंज को इक्कीस घंटे तीस मिनट बिजली मिलेगी। इस बीच मात्र ढाई घंटे नगर की बिजली कटेगी। जिसमे सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय कटौती का होगा। इसमें इमरजेंसी कटौती अलग से हो सकती है।

 

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और फरेंदा क्षेत्र के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से ही नगर पंचायत बृजमनगंज को 21.30 घंटे बिजली मिलने के आदेश हुआ है।

नगर पंचायत के लोग इस निर्णय से प्रसन्न हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!