उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

घायल कुत्ते की समाजसेवी ने बचाई जान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र के गांव बैठवलिया में एक कुत्ता मरणासन्न अवस्था में सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहा था। उसके शरीर से रक्त ज्यादा निकल रहा था।जब इसकी जानकारी गांव के समाजसेवी शालिग्राम पांडेय को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया। जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अक्सर जख्मी कुत्ते की जान बचाने और उनकी देखभाल करने के लिए आगे आते हैं। ऐसे कुछ लोग पशु क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाते हैं। और घायल जानवरों की मदद करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। ऐसे जानवरों की सेवा करने से समुदाय में करुणा और देखभाल का संदेश फैलता है। शालिग्राम पांडेय ने बताया कि गांव के सड़क पर घायल कुत्ता मरणासन्न अवस्था में पड़ा था। कुत्ते के शरीर से ज्यादा रक्त निकल रहा था। कुत्ते की हालत देखकर तत्काल इलाज किया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस दरियादीली के लिए ग्रामीणों ने धन्यवाद अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!