LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त – सुधाकर गुप्त

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त – सुधाकर

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बनी संघर्ष की रणनीति

सलेमपुर, देवरिया। नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नगर पंचायत सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि व्यापारी साथियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जायेगा। इनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया जायेगा। नगर में अघोषित विद्युत कटौती के कारण लघु उद्योग चौपट हो रहे हैं। मजबूर होकर लोग उद्योग को बंद कर रहे हैं। अगर नगर में विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार नही किया गया तो संगठन आंदोलन करने मो मजबूर हो जायेगा। वरिष्ठ नेता शिवाकांत तिवारी ने कहा कि व्यापारियों को कोई कठिनाई ना हो इसके लिए संगठन सदैव प्रयत्न शील रहता है। आज संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है ।बैठक को रवि रौनियार, संजय पांडेय, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, कर्मवीर रौनियार, अभय तिवारी, रंजीत रौनियार, गुड्डू बरनवाल, राजेश गुप्ता, गोपाल जी,पप्पू गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता सुधाकर गुप्त व संचालन रवि रौनियार ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!