उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग निचलौल वन क्षेत्र के निचलौल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को वन महोत्सव सप्ताह के दूसरे दिन विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच चल रहे हैं। वन महोत्सव का हिस्सा है विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों छात्राओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण को बढ़ावा देना है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखा जा सके। प्रकृति का संतुलन बनाए रखना व बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना विकसित करना और हरित भविष्य को बढ़ावा देना है। इस मौके पर वन दरोगा रविंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मोबीन अली, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!