उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।

सैकड़ों शिक्षकों ने सरकार का किया विरोध।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ फरेंदा के आह्वान पर गुरुवार को विद्यालय मर्ज और पेयरिंग के विरुद्ध विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी को बड़ी संख्या में ज्ञापन सौंपा। अपने मांग पत्र में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बेसिक शिक्षा और शिक्षकों के विरुद्ध लगातार षड्यंत्र कर रही है। 50 से कम संख्या पर विद्यालयों का बंद किया जाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का स्पष्ट उल्लंघन है या गरीब और कमजोर तपके के बच्चों को शिक्षा के मूलभूत अधिकार से वंचित करता है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे बच्चे जो नजदीक के विद्यालय में नामांकन कराए हुए हैं। विद्यालय मर्ज हो जाने से उन्हें सड़क पार करने, लंबी दूरी तय करने जैसी मार्ग में ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मनमाने तरीके से अध्यापकों का समायोजन किया गया है। जिसमें किसी किसी विद्यालय में आवश्यकता से अधिक अध्यापक और एक ही विषय के अध्यापक पहुंच गए हैं। कही भाषा और सामाजिक विज्ञान के अध्यापक पहुंचे हैं तथा गणित विज्ञान पढ़ने वाला कोई नहीं है। कहीं प्रधानाध्यापक के जाने से विद्यालय एकल हो गए हैं। सरकार ने इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा । इस दौरान जिला अध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष फरेंदा विजय प्रताप पांडेय ,मंत्री वीरेंद्र मौर्य, बृजमनगंज अध्यक्ष अलाउद्दीन खान, मंत्री अनूप कुमार, धानी अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, मंत्री विनोद, दुर्गेश पांडेय ,सुशील सिंह, राजन गुप्ता, प्रमोद पाल, कोषाध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, मंत्री बंशीधर पांडेय, अल्प कुमार, रमेश तिवारी ,अजय कुशवाहा, गुरदयाल यादव अतुल नायक, सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!