उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नीलामी से पहले ही काटे गए सागौन के पेड़, ग्राम सभा पर उठे सवाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

 

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पड़री उर्फ मीरगंज गांव से वन और प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम सभा की बंजर भूमि पर लगे करीब 40 से अधिक बेशकीमती सागौन के पेड़ों को नीलामी से पहले ही काट लिया गया। इस अवैध कटान को लेकर ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर लगे पेड़ बाधा बन रहे थे। वन विभाग ने पेड़ों की कटान हेतु परमिट तो जारी किया, लेकिन नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही माफियाओं ने रातोंरात पेड़ों को काट लिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर कटे हुए पेड़ों को उठाया नहीं जा सका।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बिना नीलामी और बिना उचित प्रक्रिया के इतनी बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ काटना भ्रष्टाचार और मिलीभगत की ओर इशारा करता है। वन विभाग की चुप्पी और ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल मामला चर्चा में है और उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है। अब देखना यह है कि दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला दबा दिया जाता है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!