उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरुकता रैली।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

जारा गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवा, कम्पोजिट विद्यालय जारा , एस एस बी,पुलिस ने सयुंक्त रुप से किया। जिसका शुभारंभ एस एस बी, ए एच टी यु प्रभारी अजीत तालुकदार.प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, कोतवाली सोनौली के उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह.के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने दफ्ती में स्लोगन को बोलकर बच्चा मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पहले पढाई बाद में कमाई के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक किया गया। कि अब स्कूल खुल गया है और सभी अभिभावक अपने बच्चे को विद्यालय में नामांकन कराते हुए नियमित स्कूल भेजे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार ने कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान होता है, और शिक्षा ही विकास की कुंजी है इन तथ्यों से बच्चों को विद्यालय आने पर जोर दिया गया सशस्त्र सीमा बल के अजीत तालुकदार ने कहा कि विकास तभी होगा जब नींव मजबूत होगा और नींव मजबूती के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। कोतवाली सोनौली के उप निरीक्षक. सौरभ कुमार.ने कहा कि हर बच्चे अपने आस पड़ोस कि उन बच्चों को तलाशेंगे जो विद्यालय किन्ही कारणवश नहीं जाते हैं।उनको प्रेरित करेंगे पी जी एस एस दारा सचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के टीम ने कहा कि कार्यक्रम के तहत स्कूल चलो अभियान के तहत शत प्रतिशत नामांकन हेतु जागरूकता रैली निचलौल, मिठौरा, नौतनवा ब्लाक के चयनित गांव में किया जा रहा है। जिसका मकसद है प्रत्येक 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अपने गाँव के परिषदीय विधालय में दाखिला ले। इस दौरान पी जी एस एस के सुनील कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल अजीत तालुकदार कम्पोजिट विद्यालय के अरुण कुमार सिंह. दुर्गेश कुमार अमित कुमार कोतवाली के बाल कल्याण अधिकारी सौरभ कुमार सिंह सुनील कुमार, पुष्पा देवी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!