उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ई रिक्शा के ठोकर से महिला घायल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल सिसवा मार्ग पर शनिवार की शाम को चण्डी माता मंदिर के निकट हर्रेडीह निवासिनी कंचन श्रीवास्तव पत्नी ओमकार श्रीवास्तव 50 वर्ष को ई रिक्शा ने पीछे से ठोकर मारकर गंभीररूप से घायल कर दिया।घटना में घायल महिला के दाएं पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि महिला ई रिक्शा से उतर रही थी उसी समय एक दूसरा ई रिक्शा तेज रफ्तार में आकर पीछे से ठोकर मार कर घायल कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!