उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जाईलो और ऑटो की टक्कर में छह घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
थाना क्षेत्र के बहुआर चौकी अंतर्गत झुलनीपुर खड़ा मार्ग पर रविवार शाम 4:00 बजे जाइलो तथा ऑटो की जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जाईलो में सवार अनवर पुत्र
तसौवर (30) वर्ष लक्ष्मण राजभर पुत्र गिरिराज (30) महेंद्र राजभर पुत्र रमाशंकर (20) निवासी खड्डा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर तथा ऑटो में सवार अभी अवनीश लाल गुप्ता पुत्र धुपराज (20) निवासी लेदी फॉर्म थाना निचलौल चंदन मद्धेशिया पुत्र छेदी (24) ढोलई मद्धेशिया पुत्र अयोध्या (38) निवासी बैठवलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज घायल हो गए सूचना पर पहुंची बहुआर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके परिजनों को अवगत कराते हुए सीएचसी निचलौल भिजवाए। निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शाम 4:00 झुलनीपुर खड्डा मार्ग के बैठवलिया दुर्गा मंदिर के सामने जाईलो व ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से निचलौल सीएससी भिजवाया गया। जहां उपचार चल रहा है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन, सुशील सिंह, अंकित यादव, आनंद यादव, मुरलीधर यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!