उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बॉर्डर पर मानव तस्करी केस व पहचान कार्यक्रम का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत क्रॉस बॉर्डर मानव तस्करी केस की पहचान, बचाव और सुपुर्ददिगी नामा प्रक्रिया पर सशस्त्र सीमा बल के 22 वी बटालियन के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन के क्रम में बीओपी ठूठीबारी और झुलनीपुर में आयोजित हुआ। जिसमें पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर शाजी जोसेफ ने कहा कि यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम से सशस्त्र सीमा बल के साथियों का क्रॉस बॉर्डर ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर क्षमता बढ़ेगी, और साथ ही साथ पीडिता की पहचान करने में आसानी होगी। प्रशिक्षक के रूप में यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने उदाहरण और समूह चर्चा के माध्यम से भारत – नेपाल सीमा से हो रहे मानव तस्करी रोकने पर जानकारी देते हुए पीड़ित/पीडिता की पहचान और स्थानीय पुलिस में केस सुपूरदीगीनामा के कानूनी प्रक्रिया पर जानकारी दिया। और जनपद स्तर पर विभिन्न सम्बंधित विभिन्न हित भागीयो के बारे में बताएं। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल, बीओपी ठूठीबारी प्रभारी विशाल कुमार, बीओपी झुलनीपुर सहायक उप निरीक्षक पुष्प राज, बीओपी ठूठीबारी, बरगदवा और झिगटी, बीओपी झुलनीपुर, शीतलापुर और पथलहवा के एस एस बी जवान, फादर शाजी जोसेफ, सिस्टर जगरानी, अंकित कुमार, श्रवण कुमार गुप्त, आनंद कुमार गुप्त, कृष्ण मोहन तिवारी, साधना गोड, मेनका कश्यप उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!