उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

यूरिया की ओवररेटिंग व दुर्व्यवहार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

सहकारी समिति दुवौली द्वारा किसानों से निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने और दुर्व्यवहार के विरोध में ग्राम पंचायत बरवा फहीम, सराय खुटहा व सिंहपुर के किसानों ने महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि 12 जुलाई को सचिव ने यूरिया की निर्धारित दर ₹266.50 की जगह ₹280 नकद जबरन वसूले और विरोध करने पर खाद न देने की धमकी दी। सचिव ने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश है। किसानों ने मजबूरी में ऊंची कीमत चुकाई जिससे उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!