उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

झोपड़ी में लगी आग एक लाख का नुकसान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल विकास खंड स्थित ग्राम सभा लोढ़िया टोला में शनिवार रात एक बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजू यादव की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजू यादव की तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक भैंस और एक बछड़ा भी आग से झुलस गए। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया आधी रात को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार सुबह ग्राम प्रधान गिरीश चंद पांडे मौके पर पहुंचे और हल्का लेखपाल को आगजनी की सूचना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए कदम उठाया। राजू यादव के अनुसार इस घटना से उन्हें लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन से उन्हें मदद की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!