उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जोखिम मानचित्रण पर ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार,महराजगंज

मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज अनुराज जैन के निर्देशन और खंड विकास अधिकारी नौतनवा अमित कुमार मिश्र के मार्ग दर्शन में यूनिसेफ, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में नौतनवा में ब्लॉक/ ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसे बाल श्रम, बाल विवाह को रोकना है, और मानचित्रण से जोखिम वाले परिवार का चिन्हीकरण होगा, जिससे उस परिवार को सरकार के विभिन्न प्रकार के योजनाओं से जोड़कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। युनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने विधिवत गुगल फार्म के माध्यम से क्षेत्र में जोखिम मानचित्रण के फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी । इस जोखिम मानचित्रण के माध्यम से ऐसे बच्चे चिन्नांकित होंगे जो जोखिम में है और ग्राम पंचायत में असुरक्षित जगह कौन सी है, उसके विषय में भी जानकारी मिलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और पंचायत सहायक द्वारा यह कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर करना है श्रवण कुमार ने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी रोकने और बाल शिक्षा की बढ़ावा पर फोकस किया गया है।सहायक विकास अधिकारी रामकृष्ण ने कहा कि इससे उन जोखिम वाले परिवारों को पहले से जानकारी हो जाएगी, जिससे हम सभी मिलकर उस परिवार के लिए जोखिम कम करने के लिए कार्य करेगें। राकेश कुमार मद्धेशिया, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद , श्रीमती कुसुम कान्ती शैलेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार, पुष्पा देवी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!