दो महिला वांछित आरोपी गिरफतार, भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
पुरन्दरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में दो वांछित महिलाओं को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में 20 वर्षीय वसीमा और उसकी 40 वर्षीय मां साबिया खातून शामिल हैं।
दोनों आरोपी मदरहा ककटही टोला, सुल्तापुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने दोनों को सुबह 11 बजे उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। इन महिलाओं पर मुकदमा संख्या 111/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 191(2), 190 और 352 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार के साथ कांस्टेबल आदित्य यादव, सुरेन्द्र शाह, सतीश चौहान, अरविन्द यादव और महिला कांस्टेबल ज्योति राय की टीम शामिल थी।



