किसानों ने महराजगंज को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।
मानसून न आने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, किसान अपनी व्यवस्था से फसलों की सिंचाई कर रहे है। लेकिन बारिश न होने से धान की फसल सूख रही है। किसानों के अंदर मौसम की मार को लेकर एक भारी निराशा हुई है। अपने धान की फसल को लेकर किसानो की चिंता बनी हुई है। किसानों ने यूपी सरकार से मांग किया है कि महराजगंज जनपद को सुखा ग्रस्त घोषित करके किसानों के कर्जों को माफ करे। क्योंकि मानसून की बेरुखी ने अन्नदाताओं को संकट में डाल दिया है। सावन का महीना अंत की ओर है लेकिन अब तक समुचित वर्षा नहीं हुई खेतों में रोपी गई धान की फैसले सूखने के कगार पर है धान के खेतों में दरारें पड़ चुकी है किसान भविष्य को लेकर चिंतित है यहां के अन्नदाता किसान संजय कुमार गुप्ता मुकेश साहनी मनोज मोदनवाल प्रमोद वर्मा अनिरुद्ध विश्वकर्मा कन्हई निषाद राहुल मोदनवाल संसार मणि पांडेय राजू पांडेय उपेंद्र निगम पप्पू निगम गुड्डू निगम इंद्रजीत सुनील जयसवाल आदि लोगों ने बताया कि कर्ज लेकर खाद बीज मजदूरी तथा पंपिंग सेट के सहारे धान की रोपाई कराई गई थी लेकिन सावन के महीने में बारिश न होने से सारी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। तेज धूप और उमस से खेतों में रोपी गई धान की फसल सूख रही है। प्रशासन को सभी किसानों के खेतों का सर्वे करा कर का तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य करना चाहिए ऐसी महराजगंज के किसानों की मांग है।



