LIVE TVअपराधराजनीति

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सलेमपुर सीओ आफिस पर हंगामा  

लार थाना क्षेत्र के मठिया की एक युवती की शादी सलेमपुर के बरसीपार में हुई थी

 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सलेमपुर सीओ आफिस पर नोकझोंक

 

सुनीता राजभर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक दफ्तर पर पहुंची थी महिलाएं

देवरिया। गत सात जुलाई को हुई एक विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध सलेमपुर कोतवाली में दहेज हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। आज तक इस मामले में किसी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित कुछ महिलाएं समाजसेवी सुनीता राजभर के नेतृत्व में सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला के दफ़्तर पर पहुँच कर हंगामा करने लगी। तीखी नोक झोंक के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर महिलाओं को वहां से हटाया।

लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी किरन (26) पुत्री कमलेश राजभर की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला निवासी उपेन्द्र राजभर पुत्र कोमल से चार वर्ष पूर्व हुई थी। सात जुलाई की सुबह किरन राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति उपेन्द्र राजभर, ससुर कोमल राजभर पुत्र राजबली, सास रमावती देवी, ननद जानकी, नन्दनी, चांदनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कुछ महिलाओं को साथ लेकर महिला नेत्री सुनीता राजभर सीओ आफिस पहुंची। उन्होंने गिरफ्तारी न होने पर अपनी नराजगी व्यक्त करते सीओ से तीखी नोक झोक की। उन्होंने इस घटना का चार वीडियो अपने फेसबुक पर भी अपलोड किया है।

 

Related Articles

Back to top button