उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

देशभक्ति की भावना से निकली गई तिरंगा यात्रा।

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों ने लिया हिस्सा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज।

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम सभा धमऊर मटरा में बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे ग्राम प्रधान पन्ना लाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकला गया। पूरे गांव में देश भक्ति के गीत नारे और रंग-बिरंगे तिरंगे की छटा देखते ही बन रही थी। गांव के बच्च युवाओं और बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के लोग देश प्रेम के रंग में नजर आए। बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर तिरंगे किसान और देश के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। ग्राम प्रधान पन्ना लाल ने बताया कि इस तरह का आयोजन देश के प्रति हमारे अमर शहीदों की याद दिलाता है। इस मौके पर डॉक्टर अनिल, रविंद्र, शैलेश तिवारी, राधेश्याम, रमेश पासवान, नंदलाल, बब्बन पांडेय, महेंद्र, छोटेलाल राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!