उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

हाइवे ऊपर लटका बिजली पोल खतरे की आशंका।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

विकास खण्ड मिठौरा अंतर्गत पंचमुखी चौराहा सिंदुरिया से शिकारपुर मार्ग पर तेज हवा और वर्षा के कारण बिजली का पोल लटके होने से आने जाने वाले यात्रियों में खतरे की आशंका बनी रहती है। मिली जानकारी अनुसार बरसात का समय होने से तेज हवा और बारिश के कारण बिजली के पोल लटकने के साथ जमीन पर गिर जा रहा है। सिंदुरिया से शिकारपुर मार्ग पर 33000 वोल्टेज का विद्युत पोल कई दिनों से लटका हुआ है। जिम्मेदार बेखबर है। विद्युत पोल लटके होने से तार बिल्कुल नजदीक आ गया है। उसे रास्ते गाड़ी लेकर और अन्य जाने आने वाले लोगों में खतरे का डर बना रहता है। रमेश रामसवारे यादव रविंदर कैलाश मनीष दिनेश जमालुद्दीन मनोज सफरुद्दीन ने बताया कि सड़क ऊपर लटके विद्युत तार से कभी भी अनहोनी हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्दुत पोल को सीधा करना अति आवश्यक है। इस सम्बंध में जूनियर इंजीनियर आलोक कुमार को फोन किया गया मगर बात नही हो पायी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!