राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संयोजक बने प्रद्युम्न कुमार सिंह।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्यता अभियान मंगलवार को जिला जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता व जिलामंत्री पवन शुक्ला एवं फरेंदा ब्लॉक के अध्यक्ष आनंदपाल गौतम अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें प्रद्युम्न कुमार सिंह को सदस्यता ग्रहण कराई गई। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने प्रद्युम्न कुमार सिंह को माल्यार्पण कर महासंघ में स्वागत किया एवं उनको ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि प्रद्युम्न सिंह शिक्षक हितों के स्पष्टवादी व्यक्तित्व रहें है और इनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ फरेंदा इकाई निश्चित ही नये आयाम हासिल करेगी।प्रद्युम्न कुमार सिंह पहले प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रह चुके थे एवं वर्तमान में तहसील प्रभारी पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता अभियान में पारदर्शिता न होने , शिक्षकों की विभागीय समस्याओं का समय से निस्तारण न होने एवं दुर्भावनावश मेरी सदस्यता रसीद न देने के कारण मैं प्राथमिक शिक्षक संघ से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़ा हूं। महासंघ की मुख्य धारा से जुड़कर अपनी ऊर्जा शिक्षकों के हितों की रक्षा में लगाने के लिए आश्वासन दिया।ब्लॉक अध्यक्ष फरेंदा आनंदपाल गौतम ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की जिन रीतियों से आहत होकर प्रद्युम्न सिंह ने उसे छोड़ते हुये राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ज्वाईन किया उन नीतियों के खिलाफ शिक्षक हित में महासंघ सदैव खड़ा रहेगा।इस अवसर पर जिले के सभी विकास खण्डों के अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष एवं फरेंदा विकासखंड से अरविन्द कुमार गौड़ ,बेंचू विश्वकर्मा,विशाल द्विवेदी,अनिरुद्ध कुमार,अनीश गुप्ता , संजय भारती,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,मुन्नीलाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।



