उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिग के पास से तमंचा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

वृहस्पति वार को लगभग 3.30 बजे कांस्टेबल संदीप कुमार गौतम एवं कांस्टेबल दीपक कुमार पाण्डेय लेहड़ा जंगल में गस्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि एक बालक अवनीश निषाद पुत्र हरिराम निषाद निवासी भगवानपुर थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज उम्र करीब 16 वर्ष संदिग्ध अवस्था में मिला । जिसकी चेकिंग की गई तो उसके पहने पैंट के अन्दर कमर पर खुसा हुआ एक अदद देसी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । बाल अपचारी को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 259/2025 धारा 9(1)क / 25(2) आर्म्स एक्ट थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । बालक से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि गोलू नाम का लड़का तमंचा दिया है, पुलिस गोलू को तलाश कर रही है जिससे आगे पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!