उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीमा जागरण मंच की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज।

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीमा जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई। यह आयोजन मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय और विभाजन अध्ययन केंद्र के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि नेशिरकत की। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दस से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति कार्यक्रम में शामिल हुए। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और कर्नल ने भी बैठक में हिस्सा लिया महाराजगंज से आए सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ता विकास त्रिपाठी ने सीमा सुरक्षा पर अपने विचार रखे। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की चर्चा की। गांव सुस्ता विवाद पर उन्होंने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में देश-विदेश से 114 विद्वान पहुंचे। 50 से अधिक प्रोफेसर और दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 से ज्यादा छात्र स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। शैक्षणिक चर्चाओं के साथ ‘विविधता का नृत्य’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!