उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क किनारे पानी में उतराता हुआ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम झरवलिया के पास रविवार को एक महिला का शव सड़क के किनारे मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम झरवलिया के समीप सड़क के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में राहगीरों ने देखा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि झरवलिया ग्राम सभा में सड़क किनारे एक महिला गिरी हुई है जिसका सिर गड्ढे में पड़ा हुआ था और वह मृत प्रतीत हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला बगल के ग्राम बंदी की रहने वाली है, उसका नाम जडावती देवी है। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया, तो उसका लड़का रामधारी भारती मौके पर आया और बताया कि उसकी मां जड़ावती देवी (60) पत्नी बेचन मानसिक रूप से बीमार थी और इधर-उधर घूमती रहती थी वह लोगों से मांगकर खाती पीती थी। उसने बताया कि उसकी माँ शनिवार की सुबह घर से न जाने कहां निकल गई, उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, किंतु नहीं मिल सकी। पुलिस ने महिला को सीएचसी निचलौल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण स्वाभाविक प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतका के परिजनों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!