जे ई बना ठेकेदार स्वयं ही कराया विभागीय कार्य।
बाढ़ सुरक्षा कार्य में JE पर गंभीर आरोप, किया ठेकेदारी का काम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
सिचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर राधे मोहन पासवान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बाढ़ सुरक्षा के तहत झावा कोट में प्रस्तावित मिट्टी कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्य बाहरी ठेकेदार को आवंटित किया गया था, परंतु लगातार बारिश के कारण ठेकेदार ने काम करने से इनकार कर दिया था।
इसी बीच जे ई पासवान ने विभागीय दबाव का लाभ उठाते हुए कथित रूप से एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर खुद ही कार्य करने का निर्णय लिया। आरोप है कि दोनों ने पैसे की लेन-देन के बाद एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर उक्त मिट्टी कार्य का सौदा कर लिया और बिना विभागीय अनुमति स्वयं काम करवा डाला।विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण एक ट्रैक्टर चालक की जान चली गई।
इस पूरे मामले ने विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो यह कार्य न केवल नियमों के खिलाफ था, बल्कि विभागीय ठेकेदारी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन भी है। JE द्वारा खुद कार्य करवाना और ठेकेदार की भूमिका निभाना विभागीय आचार संहिता के विपरीत माना जा रहा है।सूत्र बताते हैं कि उच्च अधिकारी भी उक्त कार्य में बाहर से सहयोग कर रहे थे।



