उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क के दोनों किनारे उगी झाड़ियां।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज।

विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुबनी से पिपरा सोनाड़ी़, चौक, एवं दर्जनो क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पटरी के दोनों किनारों पर नरकट और झाड़ियां उग जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन के दौरान काफी दिक्कतें आ रही है साथ सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़िया बड़ी दुर्घटना को दावत दें रही है उल्लेखनीय है कि मिठौरा से मधुबनी पिपरा सोनाड़ी चौक सही दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला सड़क के दोनों किनारों पर नरकट और झाड़ियां उग जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन में दुर्घटना का दावत दे रही है। इस रास्ते दर्जनों गांव के ग्रामीण प्रत्येक दिन आते जाते रहते है ग्रामीण एवं राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग से आवागमन करने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस रास्ते से आने जाने में नरकट में से अचानक कुत्ता बिल्ली गाय भैंस सूअर एवं जहरीले सांप गाड़ी के आगे चले आते हैं सड़क के दोनों साइड में नरकट घिरे होने के कारण आमने-सामने से दो पहिया और चार पहिया गाड़ी आवागमन करने में दुर्घटना का आंशका बनी रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाया जाएं इसी क्रम में मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवल से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली नहर की पटरी पर बना पिच मार्ग के किनारे नरकट और झाड़ियां उग जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन में दुर्घटना का दावत दे रही है इस मार्ग से मधुबनी सोनवल पिपरा कल्याण सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण जिला मुख्यालय के लिए प्रत्येक दिन का आना-जाना लगा रहता है इस मार्ग पर ग्राम पंचायत सोनवल से लेकर बौलिया चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ नरकट और झाड़ियां है ग्रामीण रामबहाल पटेल तिलकधारी रंजीत नित्यानंद शांतेश्वर दिनेश प्रमोद विवेक आदि लोगों ने बताया कि इस मार्ग से आवागमन करने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इन रास्ते से जिला मुख्यालय जाने में जहरीले सांप के साथ ही नरकट और झाड़ियां को आपस में गिरे होने के कारण आमने-सामने से दो पहिया और चार पहिया गाड़ी आवागमन करने में दुर्घटना का आशंका बना रहता है ग्रामीणों ने मांग किया है कि जल्द ही संबंधित जिम्मेदार इस समस्या से निजात दिलाये इस संबंध में एडीओ पंचायत मिठौरा कौशल किशोर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में नहीं है जांच करा कर ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!