विदेश से आया युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गाँव की घटना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला बेलहिया निवासी युवक दरोगा चौधरी की मौत बीते 19 अगस्त को हो गयी थी। वहां के लोगों ने व्यवस्था कर शव को उसके गांव भेजवाया। रविवार की सुबह उसका शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़हरा बरईपार निवासी दरोगा चौधरी उम्र (50 वर्ष) रोजी रोटी के लिए 11 माह पहले लीबिया गया था। वहां पर राजगीर मिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों तक कंपनी में कार्य ठीक-ठाक चला। लेकिन बीते 19 अगस्त को काम करने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी कालिंदी देवी, बेटा दुर्गेश, हितेश व बेटी नीतू का रो रोकर बुरा हाल है। कहा कि प्रकृति ने बाप का सहारा ही छीन लिया। वह परिवार का इकलौत सदस्य था जो सभी का भरणपोषण कर रहा था। वही मृतक के पिता का देहांत बीते 25 वर्ष पहले हो गया था, माँ कौशिल्या देवी (72 वर्ष) बीमार है। रो रोकर कालिंदी हो जा रही थी अचेत पति दरोगा चौधरी को खुशी खुशी रोजी रोटी के लिए 11 माह पहले दुबई विदा करने के बाद कालिंदी को यह अहसास नहीं था कि वह पति की घर से अन्तिम विदाई कर रही है। प्रकृति ने ऐसा खेल दिखाया कि उसका दर्द जीवन भर नहीं भूल पायेगी। जब पति की लीबिया में मौत होने की सूचना मिली तो सहसा उसको विश्वास नहीं हुआ कि उसके साथ ऐसा हुआ है। जब शव रविवार की सुबह में घर पहुंचा तो वह दहाड़े मार कर रो उठी। उसके रोने से पूरा गांव शोक में डूब गया।



