प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तहसील अध्यक्ष सुनील पांडेय, देवानंद यादव महामंत्री चुनें गए।
आर के सिंह यादव को सौंप गई मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की तहसील इकाई फरेंदा की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान किया गया। यह बैठक फरेंदा तहसील मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने, पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं तथा अन्य समसामयिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने की, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता उपस्थित रहें। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुनील पांडेय को तहसील इकाई फरेंदा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं देवानंद यादव को महामंत्री (मंत्री) की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिव श्रीवास्तव एवं राहुल प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, देव अग्रहरि को संगठन मंत्री, इरफान अहमद को संयुक्त मंत्री, अभिषेक वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा आर के सिंह यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त, मनोज कन्नौजिया, नागेश्वर रौनियार, इमरान खान, गौरव जायसवाल एवं महमूद आलम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।संगठन की स्थिरता और मार्गदर्शन हेतु जगदंबा जायसवाल, अभिलाष चतुर्वेदी और अशोक वर्मा को संरक्षक की भूमिका सौंपी गई। इस मौके पर आशीष सोनी, बृजेश गुप्ता,मनोज त्रिपाठी राहुल त्रिपाठी व आशीष भारती सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें ।वहीं जिला अध्यक्ष अमित त्रिपाठी का तहसील इकाई के नवगठित पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पत्रकारगण को नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।