यूपी में राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में पदोन्नति
देवरिया में 18 लेखपाल राजस्व निरीक्षक बने

यूपी में राजस्व विभाग के 1146 कर्मचारियों की पदोन्नति
देवरिया के 18 लेखपाल राजस्व निरीक्षक बनाए गए
चंद्रभूषण पांडे और अवधेश दुबे भी बने कानूनगो
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
लखनऊ। शासन स्तर से राजस्व विभाग के 1146 कर्मचारियों के प्रमोशन की सूची जारी हुई है। प्रमोशन करते हुए राजस्व विभाग के लेखपालों को राजस्व निरीक्षक बनाया गया प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए पदोन्नति में देवरिया जिला के 18 लेखपाल भी लाभान्वित में देवरिया जिले में अवधेश दुबे,चंद्रभूषण पांडे, सुनील कुमार, साहब, त्रिभुवनसोनकर , चंद्रपाल गौतम , सुरेश चंद्र यादव , कैलाश यादव, रामजी प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित 18 लेखपाल राजस्व निरीक्षक बने है।
कार्यालय राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पदोन्नति सूची में प्रदेश के कुल 1146 कर्मचारी प्रमोशन पाएं हैं। जिनमे लेखपाल, संग्रह अमीन और भू अर्जन अमीन हैं।



