एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार — भेजा गया जेल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता,
महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर पुरषोत्तम राव,उप निरीक्षक लवकुश, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव,हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने अपनी टीम के साथ थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 16/09/2023 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम सेहरा महराज के तालही जाने वाली नहर पुलिया महल सेमरा महराज एक नफर अभियुक्त अनीस पुत्र रईस मुहम्मद ग्राम सेमरा महराज थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र लगभग 24 वर्ष की गिरफ्तारी व अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 100 अवैध गांजा बरामद किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर फर्द बरामदगी तैयार किया गया। पुरंदरपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 260/023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अनीस पुत्र रईस मुहम्मद साकिन सेमरमहराज को आवश्यक कार्यवाई करते हुए जेल भेजा गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि उपरोक्त्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को भेजा गया।



