उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
साइबर सेल फरेंदा ने पीड़िता की रकम वापस लौटाया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज ।
फरेंदा की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी सतर्कता,दक्षता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़िता को उसकी खोई हुई रकम को वापस दिलवाने में सफलता प्राप्त की है। फरेंदा निवासी शिव वर्मा के साथ कुछ समय पूर्व साइबर ठगों द्वारा 37,905 की ऑनलाइन ठगी कर लिये थे।मामले की शिकायत मिलने पर साइबर सेल फरेंदा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहराई से जांच की और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रयोग करते हुए ठगी की संपूर्ण रकम वापस दिलवाने में रविवार को सफलता हासिल की।पीड़िता ने पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताते हुए कहा,इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ मेरी आर्थिक क्षति की भरपाई हुई,बल्कि पुलिस के प्रति मेरा विश्वास और भी मजबूत हुआ है।



