उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

दिल्ली कूच की तैयारी हेतु अटेवा की बैठक संपन्न।

25 नवंबर को दिल्ली में रामलीला मैदान में होगा विशाल धरना।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच महराजगंज के तत्वावधान में आज बृजमनगंज में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विनय कुमार पाठक ने किया। बैठक में अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने अटेवा की उपलब्धियों को बताते हुए अटेवा पेंशन आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष टी0 पी0 सिंह ने अजय त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष व अनिल कुमार को ब्लाक मंत्री मनोनीत किया साथ ही महिला मोर्चा का ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा व ब्लाक मंत्री श्रीमती सबिहा बानो मनोनीत किया गया। जिला महामंत्री  शिवसरन सिंह ने 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि अटेवा की सदस्यता हेतु अभियान शुरू हो चुका है, सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता अभियान से जुड़े व सदस्यता लें। समस्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा आयोजित धरने में अधिक से अधिक सख्या में प्रतिभाग करने का निवेदन किया। समस्त सदस्यों ने एक स्वर से सहमति जताई। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन के उपरांत सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान किया और बैठक समाप्त की गई।

बैठक में वरिष्ठ सलाहकार उपेंद्र सिंह,  संरक्षक नागेंद्र चौरसिया,   अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम शर्मा, मंत्री अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मीडिया प्रभारी उपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ज्ञान देव सिंह, जितेंद्र जायसवाल, दिलीप विश्वकर्मा, डॉक्टर नंदलाल सिंह यादव, संगठन मंत्री बृजनंदन मौर्य, रमेश यादव, श्रीनिवास साहनी, प्रीतम कुमार, संयुक्त मंत्री राम मूरत प्रसाद,  आशीष दुबे, अजीत कुमार पांडे, मोहम्मद जावेद, प्रवक्ता कमलेश सिंह सरस, अरविंद कुमार पांडे, प्रचार मंत्री अनिल कुमार, सोहनलाल तोमर, आईटी सेल प्रभारी प्रशांत कुमार, कैडर प्रभारी, विनोद वर्मा, महेंद्र प्रसाद, दीपचंद चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!