LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशकुशीनगरदेवरियाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

तीन बाइक चोर गिरफ्तार, आठ मोटर साइकिल बरामद

भटनी पुलिस को मिली सफलता

 

देवरिया। मास्टर की द्वारा बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर आज भटनी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उसके पास से चोरी की गई आठ मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। इन चोरों का एक संगठित गिरोह है, जो यूपी से लगायत् बिहार तक फैला हुआ है। ये इतने शातिर हैं की पलक झपकते बाइक उड़ा देते हैं।

भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पूल के समीप बुधवार की रात्रि इन्हे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास यादव पुत्र श्रीकांत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी छपिया थाना खामपार , देवरिया,  क्रांति गौंड उर्फ प्रमोद पुत्र टुनटुन गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी तिवारी बगहवां थाना भोरे , गोपालगंज , प्रिंस माली पुत्र वीरेंद्र माली उम्र 19 वर्ष निवासी बगवां मिश्र थाना भोरे , गोपालगंज हैं।

इनके निशानदेही पर बाइक संख्या UP 52 BU 2719 , UP 52 AU 241, UP 52 AL 5080 , बिना नंबर प्लेट PASSION PRO, UP 52 AE 9594 ,HF DELUXE UP 52 AM 3275 , HF DELUXE UP 52 AM 1254 , SPLENDER UP 57 D 4285 बरामद किया गया है। पकड़े गए उपरोक्त व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पता चला की इन सभी व्यक्तियों द्वारा एक संगठित गिरोह चलाया जाता है जो अलग अलग स्थानों से गाड़ी चोरी कर विहार राज्य में ले जाते हैं। दो अभियुक्त अभी फरार हैं, जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस लगी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ0 महेन्द्र कुमार,उ0नि0 दीपक कुमार,उ0नि0 विनय सिंह,कस्बा इंचार्ज उ0नि0 अंकित सिंह, दीवान रायसाहब वर्मा, राजेश सोनकर, कांस्टेबल अरविन्द यादव,विजय बहादुर,जयहिन्द राजभर,साहिल मौर्या, राकेश सिंह यादव, संदीप नायक, अजय कुमार यादव,अमृत कुमार,भगवान सिंह,रतन कुमार बिन्द,रविन्द्र कुमार,महिला कांस्टेबल मंगेशलता आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!