उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

किसानों को उर्वरक कार्ड, बीज एवं ऋण की सुविधा प्रदान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता महाअभियान 2025 के अंतर्गत फरेंदा ब्लॉक के सभागार में मंगलवार को एक जागरूकता व लाभ वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सहकारिता योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें उर्वरक कार्ड, पासबुक, बीज और अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधाएं प्रदान करना है।अभियान के दौरान सहकारिता विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि किसानों को मात्र 226 रुपये सदस्य शुल्क में पासबुक एवं उर्वरक कार्ड प्रदान किया जाएगा। इससे उन्हें सहकारी समितियों के माध्यम से नगद बीज एवं अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधा सुलभ रूप से मिल सकेगी।पुराने सदस्यों के लिए विशेष प्रावधान करते हुए बताया गया कि वे केवल 5 रुपये में उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी दी कि किसानों को कृषक पासबुक और पीपीए बनाकर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रबी फसल के लिए बीज, उर्वरक एवं ऋण की सुविधा सीमित संसाधनों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।और उर्वरक कार्ड बनने से सहकारी समितियों के कार्यो में पारदर्शिता आएगी और किसानों को समय पर सहायता मिल सकेगी।इस कार्यक्रम में फरेंदा एडीसीओ दिनेश कुमार, एडीओ विशाल सिंह, बैंक मैनेजर अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!