ट्रेन में चढ़ते समय फिसलने से यात्री, गिरा दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घायल व्यक्ति पेशे से मजदूर हैं। बुधवार को दो बजे के लगभग गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित की पहचान संतराज (40) वर्षीय निवासी शनिचरहिया (सिधवारी)आनंदनगर, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह जैसे ही गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में संतराज चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।इस हादसे में उनके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गए।स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से घायल संतराज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुँचाया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा और गाइडलाइन के अभाव हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।


