फतेहपुर

दबंग हिस्ट्रीशीटर युवक ने पुलिस पर किया हमला हमले में बाल बाल बच्चे पुलिसकर्मी

संवाददाता- दुर्गेश अवस्थी

फतेहपुर  किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौकी अंतर्गत गुरुवल गांव में दबंगई के बल जमीन कब्जे की शिकायत पर स्थानीय चौकी पहाड़पुर की पुलिस के दो पुलिसकर्मी शिकायत के आधार पर स्थित का निरीक्षण करने आए थे। तभी बीते दिन जमानत से छूठ कर आए कर दबंग हिस्ट्रीशीटर उदयराज उर्फ (बोडडी) पुत्र धर्मराज ने पुलिस के सामने पीड़ित हरिजन व्यक्तियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। पुलिस के मना करने पर भी अपराधी हिस्ट्रीशीटर बराबर जाति सूचक गलियों से हरिजन व्यक्तियों को नवाजता रहा। पुलिस कर्मियों के बार-बार मना करने के बाद दबंग हिस्ट्रीशीटर युवक पुलिस से ही भिड़ गया। पुलिस कर्मियों को भी अभद्र भाषा का प्रयोग के साथ-साथ लाठी डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। सूझबूझ करते हुए पुलिसकर्मियों ने हिस्ट्रीसीटर युवक को हिरासत में पकडकर बंधक बना लिया। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने उक्त प्रकरण थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस आधा दर्जन पुलिस बल द्वारा दबंग हिस्ट्रीशीटर अपराधी को हिरासत में ले लिया।

वही मामले को लेकर किशनपुर थाना प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि अपराधी के पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!