LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार में सरकार बदलने के संकल्प के साथ किसान कांग्रेस का जत्था रवाना

डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय कर रहे टीम का नेतृत्व

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया।

किसान कांग्रेस का जत्था बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना

बिहार चुनाव में महागठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशीयों के चुनाव प्रचार के लिए किसान कांग्रेस का जत्था किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बिहार रवाना हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने इस जत्था को कांग्रेस कार्यालय से रवाना किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय शुक्ल व विजयशंकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। किसानों के हित के लिए जो भी योजनाएं बनी है वह कांग्रेस की ही देन है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा व खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है। जनपद से और कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ लगे हुए हैं। प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश मिश्र अंशु ने कहा कि बिहार व पूरे देश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान हो गई है अब मुक्ति चाहती है।बिहार जाने वाले में प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव सोनू, परमानन्द प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!