साइबर ठगों ने जिले में बिछाया जाल, लोगों की गाढ़ी कमाई पर कर रहे हाथ साफ
अब पुलिस धड़ाधड़ केस दर्ज कर रही

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण
देवरिया। जिले में साइबर अपराधियों ने अपना जाल बिछा रखा है। बैंक खाता धारकों की एक छोटी चूक से उनकी गाढ़ी कमाई पर जालसाज हाथ साफ कर रहे हैं। हालाँकि अब देवरिया जिले में ठगी के मामले धड़ाधड किए जा रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि पुलिस बहुत जल्द किसी रैकेट का खुलासा करेगी जो लोगों के बैंक एकाउन्ट से पैसे उड़ाते हैं।
पुलिस लगातार साइबर ठगों से बचने के लिए लोगों को सावधानी बताती है। इसके बाबजूद लोग लगातार ठगे जा रहे। लार क्षेत्र के तीन अलग अलग लोगों के बैंक एकाउन्ट से साइबर ठगों ने चार लाख बारह हजार रूपये उड़ा लिए। लार थाने में ठगी के शिकार तीनों लोगों का केस दर्ज हुआ है।
पहली घटना में यशवन्त कुमार सिंह, निवासी खेमादेई के साथ हुई है। श्री सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। किसी फ्राड ने 7 जुलाई 2025 को 500 बोरा अल्ट्राटेक सीमेन्ट खरीदने के नाम पर 1,22,500 रुपये ठग लिए। लार पुलिस को उन्होंने तहरीर दी, पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दूसरी घटना में खरवनिया नवीन की श्री मती बबिता देवी पत्नी विजय कुमार यादव के विभिन्न बैंक एकाउन्ट से एक लाख छिआसी हजार दो सौ रूपये की ठगों ने निकासी कर ली। यह घटना 16 जुलाई को हुई। बबिता का एटीएम चुरा कर उनके कई बैंक खातों से रूपये की निकासी हुई थी। लार पुलिस ने बबिता का केस दर्ज कर लिया।
तीसरी घटना में आकाश सिंह निवासी ग्राम बरडीहा परशुराम ठगे गए। गत 14 अक्टूबर को उनके दो बैंक एकाउन्ट से फ्राड करके एक लाख तीन हजार रूपये निकाल लिए गए। आकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने लार थाने में केस दर्ज किया।
साइबर ठगों ने लोगों के बैंक एकाउन्ट खाली करने के कई हथकंडे अपना रहे हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के उरदौली निवासी सतीश लाल चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया नौ सितम्बर को मोबाइल पर एक वाट्सप ग्रुप आया और उसमे शेयर मारर्केट के बारे में बताया गया। साथ ही मार्केट से मुनाफा कमाने तरीका बताया। युवक को कुछ दिन तक लाभ दिलाया। युवक से जालसाजों ने अपने प्लेटफार्म पर इन्वेस्ट करने की बात कहीं। उनके कहने के अनुसार सतीश ने भारतीय प्लेटफार्म का शेयर बेच दिया लेकिन पैसा विड्राल नहीं हुआ। युवक के अनुसार उसके साथ चार लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के बघड़ा महुआरी निवासी अयोध्या राय के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि एस बी आई कस्टमर केयर से बोल रहा हुँ। आप का फोन पे बंद है। अपने ए टी एम का अंतिम 6 अंक बताएं। श्री राय ने ज्योही नंबर बताया उनके खाते के एक लाख तीन हजार उड़ गए।
कलकत्ता के मुहम्मद यूसुफ़ खान के खाते में गया है तरकुलवा के अयोध्या राय का पैसा। पुलिस विवेचना जारी है। बहुत जल्दी देवरिया में साइबर ठगों के एक गिरोह का पर्दाफाश की संभावना जतायी जा रही है।
गौरी बाजार के भुटवली बुजुर्ग के रंजीत साहनी के क्रेडिट कार्ड से एक लाख उन्नतिस हजार पांच सौ अड़तालिस रूपये की किसी ठग ने ऑन लाइन खरीददारी कर ली। ठगी के एहसास होने के बाद उनके भाई प्रदीप साहनी ने गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कराया है।
उधर देवरिया के भुजौली कालोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाते से संबंधित कुछ ना जानकारी अपडेट करनी है। बातचीत ने के दौरान उसने एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने की बात कही। जैसे ही राजेश ने उस लिंक पर क्लिक किया, के उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आई और रुपये निकलने का संदेश आने लगा। कुछ ही मिनट में उनके खाते से 1.27 लाख रुपये की निकासी हो गई। अशोक ने देवरिया कोतवाली में केस दर्ज कराया।
मित्र की फर्जी फेसबुक आई डी बना तीन बार में 46 हजार ठगे
लार थाना क्षेत्र के सहजौर निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव के एक मित्र की फर्जी फेसबुक आईडी से तीन बार में 46 हजार रूपये ठगी की बात प्रकाश में आई है। धर्मेंद्र ने जब मित्र से पैसा माँगा तो इस फ्राड की पोल खुल गयी। धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।



