उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आलोक जोशी राजा अग्रहरी बने  अध्यक्ष व महामंत्री।

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवा इकाई का हुआ गठन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नौतनवां तहसील इकाई की कार्यकारिणी गठन के लिए बुधवार को जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में नौतनवां तहसील मुख्यालय के एक निजी सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में नौतनवां तहसील के संगठन की नई कार्यकारिणी का आम सहमति से गठन किया गया, जिसमें चुनाव प्रभारी संरक्षक राहुल त्रिपाठी व सहायक चुनाव अधिकारी व संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव किया। जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी। नौतनवां तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी में अतीक अहमद व शिवव्रत मिश्र को संरक्षक, आलोक जोशी को अध्यक्ष, राजा अग्रहरि को महामंत्री, सुदेश त्रिपाठी व अरविंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, मो. आरिफ को संगठन मंत्री, कृष्णा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष, विनोद पटवा को मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। इसके साथ ही दिनेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, पुनीत अग्रहरि, श्रवण यादव एवं अभिषेक रौनियार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकार हितों के लिए हमेशा तैयार रहता है। जब भी पत्रकारों के ऊपर कोई संकट आएगा तो यह संगठन एकजुट होकर सबसे आगे मिलेगा और संघर्ष करेगा। कार्यक्रम का संचालन अंकित मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला संरक्षक अमितेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री आशीष सोनी, अनुज शुक्ला, रमेश यादव, अरुण कुमार, सुनील पांडेय, देवानन्द यादव, किशन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, जेडी खान, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!