उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी महाराजगंज सख़्त, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज हुआ मुकदमा, भेजे जायेंगे जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महाराजगंज

पराली जलाना अपराध है इस बात को समझाते समझाते जब प्रशासन परेशान हो गया, तब शुरू हुआ किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने का काम, जिलाधिकारी महाराजगंज ने सख़्त निर्देश देते हुए थानाध्यक्षों एवं जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों की मीटिंग में पराली जलाने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है।

इसी क्रम मे बृजमनगंज पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के दौरान पांच किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा और उन्हें 170 bnss के तहत गिरफ्तार किया है।

साथ ही पुलिस ने कुल 36 लोगों की सूची तैयार की है, जिन्होंने पराली जलाई है। इन सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कुछ  पराली जलाने वाले किसानों को बृजमनगंज पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने कहा कि पराली जलाना एक गंभीर अपराध है और इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!