LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलेख

अयोध्या के श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में देवरहा बाबा आश्रम को नहीं मिला निमंत्रण, महंत दुखी

महंत श्याम सुंदर दास ने कहा -भगवान विश्व हिन्दू परिषद को सद्बुद्धि दे

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

देवरिया। जिले के मईल स्थित विश्व प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा आश्रम के मौजूदा महंत श्याम सुंदर दास विश्व हिन्दू परिषद के क्रिया क्लापों को लेकर काफी दुखित हैं। उनके क्षोभ का कारण है कि अयोध्या में 25 नवंबर को होने जा रहे श्री राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में देवरहा बाबा पीठ को निमंत्रण नहीं मिला है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और मंदिर आम भक्तों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। वर्तमान में भक्तों को केवल गर्भगृह और प्रथम तल तक ही प्रवेश मिलता है, लेकिन ध्वजारोहण के बाद पूरे मंदिर परिसर में दर्शन की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से हजारों संत-महंत, वीवीआईपी और विशेष अतिथि शामिल होने की उम्मीद है। अयोध्या में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, इस ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए देवरिया स्थित देवरहा बाबा तपोभूमि स्थल मईल के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज को निमंत्रण न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज के अनुसार, विश्व प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा ने 33 साल पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर एक भविष्यवाणी की थी कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि जब मंदिर का शिलान्यास हुआ था तो इस आश्रम की पवित्र मिट्टी देवरहा बाबा के आशीर्वाद के रूप में ले जाई गयी थी। आज आयोजक गण इस आश्रम को भूल गए। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद को सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

सुनिए महंत श्याम सुंदर दास की पीड़ा…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!