अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आरोपी को सजा देना पड़ा महंगा, अब जाएंगे जेल

चोरी के आरोप में आरोपी को मुंह में कालिक पोतकर गांव में निर्वस्त्र घुमाया।

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर  महाराजगंज।

किसी दुर्घटना में चालक की पिटाई करना, चोरी के आरोपी को जज की तरह सजा सुनना, या किसी अन्य घटना में असंवैधानिक तरीके से आरोपी को सजा देना अब आम बात हो गई है।

लेकिन रामनगर की घटना ऐसे लोगो के लिए अब सबक बनने वाली है। फरेंदा क्षेत्र के रामनगर में चोरी के आरोप में एक युवक को निर्वस्त्र कर उसके मुंह में कालिक पोट कर घुमाया ही नहीं गया बल्कि उसकी पिटाई भी की गई और जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने कान खड़े करते हुए इस मामले को तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी उसने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते उसे चोरी में फंसा कर निर्वस्त्र कर मुंह में कालिक पोत कर पूरे गांव में घुमाया।

पीड़ित आशुतोष ने बताया इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल कर दिया जिससे उसकी सामाजिक मान सम्मान का भी क्षति हुआ।

पीड़ित आशुतोष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । फरेंदा कोतवाल योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!