उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने वीवीपैट स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर वीवीपैट ,स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/ गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा और संरक्षण व्यवस्था का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थिति, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम के प्रवेश नियंत्रण का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एवं ईवीएम एवं वीवीपैट का रख रखाव भारत निर्वाचन आयोग कि मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए तथा स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार ही दिया जाए ।उन्होंने भंडारण गार्डों की तैनाती ,विद्युत आपूर्ति एवं रोस्टर कर्मचारियों की ड्यूटी को पूर्ण रूप से मानकों के अनुरूप चुनावी सामग्री की सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!